जांजगीर-चाम्पा
जेल में पुलिस व प्रशासन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हो रही जांच

जांजगीर-चांपा – जिला मुख्यालय स्थित खोखरा जेल में प्रशासन की टीम ने अचानक छापा मार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एडिशनल कलेक्टर और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में की गई, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक टीम ने जेल के विभिन्न बैरकों और परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर की व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कैदियों से भी पूछताछ कर हालात की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने छापा मार कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल के अंदर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




