रायपुर

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद, अपने पहले दिल्ली दौरे के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल….

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने वाले हैं। ताजा राजनीतिक घटनाओं की वजह से उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला दिल्ली दौरा है। इससे पहले टीएस सिंहदेव दिल्ली जा चुके हैं।

Advertisement

दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर हवाई अड्‌डे पर मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली जा रहा हूं। वहां नेताओं से भेंट-मुलाकात है। कल हिमाचल प्रदेश के साथियों से भी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। इस दौरे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होनी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button