बिलासपुर

आखिर…शहर की सड़कों को भी क्यों है विधानसभा चुनाव का इंतजार..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आप यह कह सकते हैं कि विधानसभा चुनावों का इंतजार तो आम जनता और राजनीतिक पार्टियों के चुनावी दावेदार किया करते हैं। फिर,बिलासपुर शहर की सड़कों को चुनाव के इंतजार से क्या लेना देना..? लेकिन ऐसा नहीं है। बिलासपुर शहर में कुछ सड़कों को छोड़कर अधिकांश वार्डों की भीतरी सड़कें जर्जर और बदहाल अवस्था में हैं। जिन वार्डों में वर्षों पहले सीसी रोड बनी थी। वे सभी अब उखड़कर परेशानी का सबब बन गई हैं। वही इन लड़कों के अलावा भी बहुत से वार्डों में, बहुत सी सड़कें, बहुत अधिक खराब हैं। सभी को पता है कि बिलासपुर शहर में आमतौर पर हर चुनाव के पहले सभी सडकें टिप टॉप और नई बनती रही है।

ठीक वैसे ही जैसे प्रयागराज में हर कुंभ मेले के पहले वहां की तमाम सड़कें नई और चकाचक हो जाया करती हैं। बिलासपुर की जर्जर सड़कों और उन सड़कों के किनारे रहने वालों तथा उन पर से आना-जाना करने वाले अभागे नागरिकों का कहना है कि अब इन सड़कों का उद्धार तभी होगा जब प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी विधानसभा चुनाव के नगाड़े बजेंगे। इसी के चलते शहर वासियों को और उनकी तरह ही शहर के वार्डो़ की जर्जर सड़कों को भी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार है..कि कब ये चुनाव हों और कब उनकी फूटी किस्मत के दिन बहुरें..!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button