विदेश

ब्यूटी पार्लरों पर रोक से भड़कीं अफगानी महिलाएं…..तालिबान के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान शासन के आते ही महिलाओं के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हाल ही में ब्यूटी पार्लरों को बंद करने का एक तालिबानी फरमान जारी किया गया। महिलाओं ने इसका विरोध किया है। वे सड़कों पर उतर आई हैं। ये महिलाएं तालिबान के इस फैसले के खिलाफ काबुल में एकत्रित हुईं और उन्होंने “काम, रोटी और न्याय” के नारे लगाए। तालिबान के लड़ाकों ने उनके खिलाफ पानी की बौछार भी की। कुछ प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनके खिलाफ स्टेन गन का भी इस्तेमाल किया गया। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को करीब 50 महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें कि तालिबान ने देशभर में हजारों ब्यूटी सैलून बंद करने के लिए 2 जुलाई से एक महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि विग पहनना और भौंहें निकालने की प्रथा इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है। साथ ही यह भी कहा जब जोड़े शादी करते हैं तो माता-पिता ब्यूटी पार्लरों पर पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement


इससे पहले महिलाओं को कक्षाओं, जिम और पार्कों में जाने से रोक दिया गया था। अभी हाल ही में तालिबान ने उन पर संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि सभी ब्यूटी सैलून बंद होने से 60,000 नौकरियां चली जाएंगी।

इससे पहले भी अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बंद हुए थे। 1996 और 2001 के बीच में जब तालिबान का शासन था, तब यह फैसला लिया गया था। दो साल पहले जब अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान की सत्ता में वापसी होती हो तो फिर ऐसा ही फरमान जारी किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button