देश

अभिनेता सुशांत सिंह महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

(शशि कोन्हेर) : अभिनेता सुशांत सिंह गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्यार और सद्भाव का रास्ता काफी मुश्किल होता है।

Advertisement

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राकांपा के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड राहुल गांधी के साथ पैदल चले।

Advertisement
Advertisement

रांकपा के कई नेता हुए शामिल

Advertisement


कांग्रेस की पदयात्रा गुरुवार को देगलुर नाका से शुरू हुई। लोगों का अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी रास्ते में कई बार रुके। उन्होंने इंतजार कर रही भीड़ से हाथ मिलाया और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाईं। बता दें कि कांग्रेस और राकांपा ने 1999 से 2014 तक महाराष्ट्र में 15 वर्षों तक सत्ता संयुक्त रूप से संभाली थी।

Advertisement

दोनों दल शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में भी सहयोगी थे, जो नवंबर 2019 से इस साल 29 जून तक सत्ता में थी। यह जून में शिवसेना के भीतर विद्रोह के बाद टूट गई थी।

सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ शहर, देगलुर और अर्धपुर क्षेत्रों को कवर करेगी और शुक्रवार को हिंगोली के लिए आगे बढ़ेगी। यात्रा जनवरी 2023 में श्रीनगर में समाप्त होने से पहले 3,750 किमी की दूरी तय करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे पवार


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। रमेश ने कहा कि पवार (81) पहले पैदल मार्च में भाग लेने वाले थे।

रमेश ने कहा कि उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने सलाह की दी है। इसके मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

राउत बोले- यात्रा देश को एकजुट करने का आंदोलन
शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कड़वाहट के माहौल को खत्म करने और देश को एकजुट करने के लिए एक आंदोलन है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से यहां उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पवार से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए मुलाकात की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button