बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोपी 12 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवनंदन केवट नामक व्यक्ति शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। और अब पीड़िता के साथ शादी करने से इनकार कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उनके ही आदेश और मार्गदर्शन में पता शादी के बाद दबिश देकर आरोपी देवनंदन केवट पिता माधव केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर आरोपी देवनंदन केवट को रिपोर्ट लिखाने के बारह 12 घंटे के भीतर आज 15 जनवरी को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा और आरक्षक मुकेश यादव की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button