बिलासपुर

महिला डॉक्टर की एडल्ट फाल्स न्यूड फोटो वायरल करने के नाम से 50 लाख मांगे, जुर्म दर्ज….

बिलासपुर – महिला डॉक्टर की एडिट की हुई न्यूड फोटो बना वायरल करने के नाम पे 50 लाख की मांग करने वाले आरोपी पर जुर्म दर्ज किया गया है। महिला डॉक्टर के हास्पिटल संचालक पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। भयादोहन कर रकम की मांग करने वाला खुद भी डॉक्टर है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार न्यायधानी में एक निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर के द्वारा सिविल लाईन थाने में की गई शिकायत के अनुसार उनकी पत्नी सन 2017 से 2020 तक अपनी मेडिकल की पढ़ाई के दौरान चित्रकूट सतना में थी। इस दौरान उनका डॉक्टर अशोक दांते से परिचय हुआ। पर वहां से वापस आने के बाद डॉक्टर अशोक दाँते उनकी चिकित्सक पत्नी की एडिट की हुई न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनकी पत्नी से 50 लाख रकम की मांग कर रहा था। उसकी मांग की अनदेखी करने पर 21 मार्च को डिवाइन लीगल कोरियर कम्पनी से कोरियर के माध्यम से उनके डॉक्टर ससुर के क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेज दिया जिसमें रकम न देने पर उनकी बेटी की फ़ोटो वायरल करने की धमकी दी गयी थी।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास के मोबाइल नम्बर में भी वाटसएप् में मैसेज कर रकम नही देने पर बेटी की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गयी। लगातार मिल रही धमकियों से आजिज आ कर अस्पताल संचालक ने सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी डॉक्टर अशोक दाते के खिलाफ भयादोहन व आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button