जांजगीर-चाम्पा

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम कार्यालय के अमीन और ऑपरेटर ₹1.80 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : जांजगीर-चांपा जिले में एसीबी की कार्रवाई सामने आई है। एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा के अमीन बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को ₹1,80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने एसीबी बिलासपुर को शिकायत दी थी कि उसकी और उसकी बहन की जमीन नेशनल हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले उन्हें ₹35.64 लाख मुआवजा राशि मिली, जिसके बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन और ऑपरेटर ने मुआवजा निकालने में मदद के नाम पर ₹1.80 लाख रिश्वत की मांग की।

Advertisement

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आज यानी 30 अक्टूबर को जैसे ही किसान ने रिश्वती रकम अमीन को सौंपी, डीएसपी एसीबी बिलासपुर के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

रिश्वत की रकम मौके से बरामद कर ली गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह एसीबी बिलासपुर इकाई की पिछले डेढ़ साल में 36वीं ट्रैप कार्रवाई है।
वहीं, एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button