सीएसआर कॉलेज कोटा बना वॉलीबॉल चैंपियन, परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लोरमी को हराकर खिताब अपने नाम किया

(डब्बू ठाकुर) : बिलासपुर/कोटा – परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीएसआर महाविद्यालय कोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सीएसआर कॉलेज ने एलसीआईटी कॉलेज को लगातार तीन सेटों में परास्त कर प्रतियोगिता जीती।
इससे पहले सेमीफाइनल में सीएसआर कॉलेज ने राजीव गांधी कॉलेज लोरमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता की मेजबानी राजीव गांधी कॉलेज लोरमी द्वारा की गई थी।
सीएसआर कॉलेज की टीम का नेतृत्व कोच नवीन सिंह ने किया, जबकि खिलाड़ियों में सागर सिंह, मयंक सिंह, विशाल, नितेश, चंदन, राम रतन, धनंजय, करण और मुकेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.एन. शर्मा और समस्त स्टाफ ने टीम को बधाई दी। गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र में डॉ. रंजीत सिंह पवार लंबे समय से वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।




