देश

आप की टेंशन खत्म…..भाजपा ने दिल्ली के मेयर की रेस से खुद को किया बाहर

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में 104 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर आई भाजपा ने अपने आप को महापौर की दौड़ से बाहर कर लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि जनता ने उन्हें मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का जो दायित्व दिया है उसे पूरा करेगी।

Advertisement

भाजपा को निगम चुनाव में करीब 40 प्रतिशत मत देने के लिए दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने वादा किया है कि निगम में भी वह दिल्ली की जनता से जुड़े सवालों और समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। इन्हें पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेगी। शांतिपूर्वक मतदान के लिए आदेश गुप्ता ने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का आभार प्रकट किया है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और आदेश गुप्ता ने कहा कि 2017 के निगम चुनावों में भाजपा को 36.08 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि 2022 के निगम चुनाव में यह बढ़कर 39.09 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के चलते आम आदमी पार्टी (आप) का चेहरा बेनकाब हुआ

Advertisement

इसकी वजह से दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों की विधानसभा में जनता ने आप के उम्मीदवारों को नकार दिया। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव की तुलना करें तो आप को करीब 10 प्रतिशत कम वोट शेयर मिला है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button