छत्तीसगढ़

AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, शराब घोटाला मामले में ED ने फाइल की 60 पन्नों की चार्जशीट…..

Advertisement

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पहली चार्जशीट फाइल कर दी है। ईडी ने पीएमएलए के तहत संजय सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में यह पांचवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट है। ईडी ने 60 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है जिसमें कई आरोप लगाए हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह आम आदमी पार्टी के दूसरा हाई प्रोफाइल नेता हैं जिनको गिरफ्तार किया गया है। वहीं आप के अब तक 15 नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisement

सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। AAP को कई भाजपा विरोधी दलों का साथ भी मिल गया है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

क्या हैं संजय सिंह पर लगे आरोप
एजेंसी ने चार्जशीट में संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा का भी नाम लिखा है। इस मामले की सुनवाई अब 4 दिसंबर को होनी है। एजेंसी का कहना है कि सर्वेश मिश्रा के माध्यम से संजय सिंह को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।

इसके अलावा यह भी आरोप है कि संजय सिंह ने एक्साइज पॉलिसी में बदलाव को लेकर दिनेश अरोड़ा का साथ दिया था। दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के आवास पर दो करोड़ रुपये पहुंचाए थे। हालांकि संजय सिंह ने पहले ही इन आरोपों से इनकार किया था।

क्या थी नई आबकारी नीति
2021-22 के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति पेश की थी। इसमें होटलों, बार्स और रेस्टोरेंट में शराब को 3 बजे तक बेचने और खरीदने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा खुली जगह पर जहां सिर्फ छत हो, वहां भी शराब बेचने की छूट दी गई थी। इसके अलावा बार में मनोरंजन का भी इंतजाम किया जा सकता था। दुकानों से सरकार का मालिकाना हक हटा दिया गया था। इस पॉलिसी के तहत ई टेंडर के जरिए हर जोन ऑपरेटरको नया एल-7Z लाइसेंस दिया जाना था। अगस्त 2022 में इस नीति को वापस ले लिया गया। इसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दे दिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button