देश

अखिलेश यादव की सपा से आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन को लगा झटका, अब और अधिक रोचक हुआ यूपी का चुनाव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अगले साल सन 2022 की शुरुआत में ही होने जा रहे यूपी चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के गठबंधन और पैतरे हर दिन नया नया रूप लेते जा रहे हैं। इस चुनाव में अब समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन के लिए चल रही बातचीत टूट गई है। हालांकि कुछ दिनों पूर्व ही आप पार्टी के सांसद संजय सिंह और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद इस तरह के गठबंधन की उम्मीद बनने लगी थी। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एकला चलो रे की राह पकड़ ली है। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हम 1 सप्ताह में 100 उम्मीदवारों की पहली सूची और उसके तुरंत बाद दूसरी सूची जारी करने में जुट गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button