रायपुर
अटल एक्सप्रेसवे में तेज रफ्तार मालवाहक पलटी, चालक-सहचालक गंभीर रूप से घायल

रायपुर – अटल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ, जहां वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर पलट गई।
हादसे में चालक और सहचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।




