छत्तीसगढ़

नया रायपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री साय पुलिस मुख्यालय में आयोजित डीजी कॉन्फ्रेंस की समीक्षा करेंगे। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

Advertisement

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अहम बैठक में गृह विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर जोर देंगे।फिलहाल, पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक जारी है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button