
रायपुर। मालवीय रोड स्थित सेंट्रल पोस्ट ऑफिस के सामने उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई।
बाइक सवार युवक मोबाइल पर बातचीत कर रहा था, तभी बाइक से धुआँ उठता देख उसने सतर्कता दिखाई और तुरंत कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार की जान बचने के बाद बाइक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया।
घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आगजनी की यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




