रायपुर

तीन संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एटीएस व रायपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई….

Advertisement

रायपुर में पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी सगे भाई हैं और इराक भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

Advertisement

रायपुर पुलिस और एटीएस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रायपुर में रह रहे थे। इनकी पहचान मोहम्मद इस्माईल (27 वर्ष), शेख अकबर (23 वर्ष) और शेख साजन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से बांग्लादेश के जैसोर जिले के निवासी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाकर बगदाद (इराक) भागने की योजना बना रहे थे। मगर एटीएस को समय रहते इनकी जानकारी मिल गई, और छत्तीसगढ़ एटीएस ने मुंबई एटीएस की नागपाड़ा यूनिट के साथ मिलकर पायधुनी इलाके से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button