छत्तीसगढ़

जांजगीर में तेज रफ्तार कार पलटी…एक महिला की मौत.. 3 बच्चों समेत सात घायल..!

जांजगीर में आज सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Advertisement
Advertisement

हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि फोर लेन पर अचानक गाय आ जाने के कारण हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे उतर गई। अभी घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं

Advertisement

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सुचना

Advertisement

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर  किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button