रायपुर

तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ नहाने गए एक नाबालिक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। SDRF की टीम ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला।

Advertisement

 

Advertisement

यह मामला राजधानी के नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान टिकेश्वर ध्रुव, उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक टिकेश्वर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था, इसी दौरान अचानक वह गहराई में चला गया और डूब गया।

 

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि टिकेश्वर को मिर्गी की बीमारी थी, जिसकी वजह से हादसे के समय वह नियंत्रण खो बैठा होगा।

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सावधानी और सुरक्षा के महत्व की याद दिलाता है – खासकर जब बच्चे या किशोर नहाने के लिए खुले जलाशयों में जाते हैं।

Related Articles

Back to top button