रायपुर

BREAKING : कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी….6 लोगों के मौत की खबर, कई घायल, देखिये VIDEO

Advertisement

Advertisement



राजधानी रायपुर के कुम्हारी में कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में 6 लोगों की मौत की खबर है। घटना कुम्हारी की बतायी जा रही है।

केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर बस वापस लौट रही थी, बस सड़क से पलटकर करीब 50 फीट नीचे गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

घायलों को निकाला जा रहा है और कई लोगों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button