बिलासपुर

नेचर स्टडी कैंप में बड़ी संख्या में जंगल प्रेमियों ने लिया भाग….

Advertisement

बिलासपुर-(बबलू मदने) जंगल मितान कल्याण समिति शिवतराई द्वारा समय-समय पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं, इसी तारतम्य में 19दिसंबर 2021 को नेचर स्टडी ट्रेक/कैम्प का आयोजन किया गया था। समिति के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने बताया कि वर्तमान में युवाओं का सकारात्मक रुझान पर्यावरण के लिए हैं। नेचर स्टडी ट्रैकिंग व कैम्प एक ऐसा माध्यम हैं, जिसके जरिये पर्यावरण प्रेमी सीधे विभिन्न प्रकार के वनस्पति, जंगल के जीव जंतु से रूबरू हो पाते हैं, ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित लोगों की जिज्ञासा और विभिन्न प्रकार के सवालों के जवाब उन्हें मिल जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

श्री वाजपेयी ने आगे बताया कि प्रकृति वैज्ञानिक विवेक जोगलेकर के मार्गदर्शन में ट्रैकिंग में आने वाले सभी लोगों को पर्यावरण को समझना और भी आसान हो जाता हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री जोगलेकर और श्री मनोज शर्मा जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अखिलेश बाजपेयी, श्री विवेक जोगलेकर, श्रीमती शुभदा जोगलेकर, श्री मनोज शर्मा, डॉ चंद्रनाथ बाजपेयी क्रीड़ा अधिकारी,आशीष कुमार खंडेलवाल, श्री लीलाराम खुसरो, श्री कृष्णा वैष्णव और जंगल मितानिनों का विशेष सहयोग रहा। आने वाले समय मे भी विभिन्न ट्रेक में आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button