छत्तीसगढ़

“मौन सत्याग्रह” में भाग लेने, बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जाएंगे रायपुर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष श्रीमोहन मरकाम  के निर्देश पर 12 जुलाई को रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से
शाम 5 बजे तक मौन सत्याग्रह किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement


 शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताये कि श्री राहुल गांधी देश मे प्रजान्त्रत को बचाने के लिए लड़ाई लड़े रहे हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंदर एक नैरेटिव तैयार कर  जनता को गुमराह कर रहे और उसी आड़ में वे लोग ऐसे कार्यो में लिप्त है ,जिससे देश आर्थिक गुलाम की बढ़ ओर रहा है,
प्रधानमंत्री गरीबो को देने वाली सुविधा को रेवड़ी कह रहे है।

Advertisement

और अपने चंद उद्योगपति मित्रो का 11 लाख करोड़ से ज्यादा  की ऋण माफ कर रहे है। भाजपा के सहयोग से राज्यसभा में जाने वाले विजय माल्या , नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी ,जो भाजपा के सहयोग से क्रिकेट में संघ में था कैसे देश छोड़कर भाग सकते है बिना केंद्र सरकार के इशारे के बिना।

Advertisement

इस पर प्रधानमंत्री एक शब्द नही बोलते।
अध्यक्ष द्वय ने कहा श्री राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता,
आक्रामकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम से प्रधन्मन्त्री नरेंद्र मोदी बौखलाहट में है।और वे श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने में अपनी भलाई समझ रहे है।
कांग्रेस ने इसके विरोध एक दिवसीय मौन धरना कर रही है ।
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि धरने में ज़िले और शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button