छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से 26 मवेशियों की हुई मौत….

Advertisement

तेज आंधी और बारिश के बीच गाज गिरने से 26 मवेशियों की मौत हो गई। घटना सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव की है, जहां तेज आंधी और बारिश शुरु हुई। बारिश से बचने मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 26 मवेशियों की मौत हुई।

Advertisement

बता दें कि मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम जिले में गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

आज यहां बारिश के आसार – मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button