देश
अमित शाह आज पेश करेंगे BJP का तीसरा संकल्प पत्र..

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा का तीसरा संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा, शाह राजधानी में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। मतगणना 8 फरवरी को होगी।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपने तीसरे संकल्प पत्र में भी कई बड़ी योजनाओं का वादा कर सकती है। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी चौथा संकल्प पत्र भी कुछ दिनों में ला सकती है।
अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी नेता दिनभर तैयारी में जुटे रहे।




