भिलाई
प्लांट में खड़े ट्रक में लगी आग, दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला….

दुर्ग – 24 जनवरी 2025 की रात रसमडा प्लांट के बाहर खड़े ट्रक (वाहन क्रमांक CG04 NT 4329) में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग के अग्निशमन कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए दमकल टीम को मौके पर भेजा।
अग्निशमन कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए जलते ट्रक में रखे एलपीजी सिलेंडर को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। टीम ने एक दमकल गाड़ी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया और उसे आसपास खड़े ट्रकों तक फैलने से रोक लिया।
इस अभियान का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह और दमकल प्रभारी महेन्द्र कुमार चंदेल ने किया। कर्मियों—अवतार सिंह, मोहन राव, भोपेश और शारदा प्रसाद—ने मिलकर कुशलता और बहादुरी का प्रदर्शन किया।
आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




