रायपुर

फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारी की जलकर हुई मौत….

 

Advertisement

राजधानी रायपुर से सटे मंदिरहसौद इलाके में शुक्रवार रात एक भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। गद्दा और फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। हादसे में एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेशर की है, जहां एक फोम फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक एक कर्मचारी की जलकर मौत हो चुकी थी।

दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़काया। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button