रायपुर

पहलगाम आतंकी हमले में मृत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि देने पहुँचे जनप्रतिनिधि…..

 

Advertisement

रायपुर -पहलगाम आतंकी हमले में मृत हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि देने के लिए समता कॉलोनी स्थित उनके निवास पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का तांता लग गया है।

Advertisement

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे। इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही दिनेश मिरानिया के रिश्तेदार भी समता कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचने लगे। सुबह तक घर में ताला लगा हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे खबर फैली, वहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button