सिरफिरे आशिक ने खेला खुनी खेल,तीन सगी बहनो पर किया ताबड़तोड़ वार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास मे रहने वाली तीन सगी बहनो पर एक सिरफिरे आशिक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई.
मूलतः कोरबा की रहने वाली उर्मिला श्रीवास ,प्रमिला और सुषमा तीनो सगी बहन है जों की शहर मे रहकर रजाई गद्दे की दुकान में काम करती है. कोरबा में रहने के दौरान उर्मिला की जान पहचान अमन पटेल से हुई, तीन-चार साल तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रही, बाद में उर्मिला परिवार सहित बिलासपुर आ गई.
उर्मिला का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया. जिसकी जानकारी अमन पटेल को लगी और वह अपना आपा खो बैठा. एक तरफा प्यार में पागल अमन ने मौका पाकर बदला लेने उर्मिला पर प्राण घातक हमला कर दिया. बीच बचाव के कारण प्रमिला और सुषमा को भी चोटे आई हैं . तीनों बहनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है.
उर्मिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. सरकंडा पुलिस ने आरोपी अमन पटेल को कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया है. घटना के समय अमन पटेल अपने साथी अमित कुमार के साथ शहर आया था. मामले में दोनों को गिरफ्तार कर दिया गया है.




