रायपुर
रायपुर में कमिश्नर सिस्टम लागू, डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पहले पुलिस आयुक्त का प्रभार

रायपुर में कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसी के तहत 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर नगर के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आयुक्त कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार संभाला।
डॉ. संजीव शुक्ला के पदभार ग्रहण करने के साथ ही रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला शहर बन गया है, जहाँ कमिश्नर प्रणाली लागू हुई है। प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण के बाद कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही। कमिश्नर सिस्टम लागू होने से राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




