जशपुर

ऑपरेशन आघात : नशीली कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल….

जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना नारायणपुर पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 पत्ता में 90 नग नशीली कैप्सूल और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG14 MN 8387) जब्त की गई है।

Advertisement

गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष नेगी (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम कुरकुंगा, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नारायणपुर में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

मामले का खुलासा तब हुआ जब 25 जून को नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ग्राम कोटिया की ओर से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लेकर ग्राम करमा की तरफ जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने कोटिया के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ और तलाशी में मनीष नेगी के पास नशीली कैप्सूल बरामद हुईं, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पूछताछ में मनीष नेगी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुजूर, आरक्षक मनोज एक्का, नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव और अमित तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button