देश

साइरस मिस्त्री कार हादसे के वक्त गाड़ी चलाने वाली डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज…..

Advertisement

मुंबई – भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवारों में से एक शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के वंशज साइरस मिस्त्री की सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। कासा पुलिस ने दुर्घटना के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

मिस्त्री की मर्सिडीज डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थी और दुर्घटना के वक्त कारोबारी पीछे बैठे था। पुलिस ने मामले में अनाहिता के पति डेरियस पंडोले का बयान लेकर कर मामला दर्ज किया है। कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले को पिछले महीने के अंत में मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Advertisement

दरीयस पंडोले ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दुर्घटना के वक्त उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं। वह उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और उनके भाई जहांगीर पंडोले बैठे हुए थे। वह लोग मर्सिडीज बेन्ज कार में सवार हो गुजरात से महाराष्ट्र लौट रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button