रायपुर

कार ने ठेलेवाले को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामनें

 

Advertisement

रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक निर्दोष की जान ले गया। रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

Advertisement

घटना सारागांव की है, जहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे ठेलेवाले को जबरदस्त टक्कर मार दी और तकरीबन 3 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर ही 55 वर्षीय रमेशू साहू की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सारागांव का ही रहने वाला था और ठेले से अपना गुजर-बसर करता था।

इस भयावह घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की क्रूरता साफ नज़र आ रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ब्रेजा कार के चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर चक्काजाम कर दिया और खरोरा थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को सुबह तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।

 

Related Articles

Back to top button