रायपुर

आपसी विवाद में दो की हत्या, 6 आरोपी हिरासत में…..

रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में कला पुतला चौक के पास चंगोराभाठा स्थित मैदान में 30-31 दिसंबर की दरम्यानी रात एक बड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चंगोराभाठा के निवासी कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले वहीं बैठे थे, जब उसी मोहल्ले के छह अन्य लोग आग जलाकर पास में बैठे थे।

Advertisement

किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि छह लोगों ने मिलकर कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पत्थर से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के निवासी थे और आपस में परिचित भी थे। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button