बिलासपुर
शाम के जाम से मिलेगी राहत! कलेक्टर, निगम आयुक्त और ट्रैफिक एएसपी ने किया ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर शहर में रोज़ाना शाम के समय ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इन दिशा-निर्देशों के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।




