बिलासपुर

16 मई को प्रस्तावित आंदोलन के लिए वार्मअप होने लगी भाजपा..आज जिला कार्यसमिति की बैठक

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक 9 मई सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अनुमति लेने की अनिवार्यता के विरोध में 16 मई को जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरों आंदोलन करने की तैयारी को लेकर 9 मई सोमवार को दोपहर 2 बजे से भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति की बैठक रखी गई है।

Advertisement
Advertisement


बैठक में मार्गदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बैठक में विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button