विदेश
जानें…सऊदी अरब में 81 लोगों को एक साथ… क्यों, फांसी पर लटकाया गया..!
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/03/pic-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर) : यह बीते कई वर्षों के दौरान अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। सऊदी अरब ने शनिवार को अपने देश में एक साथ 81 लोगों को फांसी पर लटका दिया। इन सभी को आतंकवाद से जुड़े अपराधों यथा हत्याओं और अन्य आतंकी ग्रुपों से संबंधों के कारण फांसी की सजा दी गई थी। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एक ही दिन में अरब के शासकों द्वारा दी गई फांसी की सजा अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।