देश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बोल..गौमांस खाते हैं तमाम हिंदू..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भोपाल – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है ‘जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है।’ हालांकि दिग्विजय ने किताब का नाम नहीं बताया। दिग्विजय भोपाल स्थित नर्मदा भवन मंदिर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

सिंह ने सावरकर की किताब के ही हवाले से यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई नाता नहीं है, कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि तमाम हिंदू गोमांस खाते हैं और पूछते हैं कि कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। दिग्विजय ने यह भी कहा कि अधिसंख्य हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमारी ल़़डाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर वषर्ष 2024 में मोदी फिर आ गए या भाजपा आ गई तो सबसे पहले संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने रसिया (रूस)-चीन माडल अपना लिया है। गरीबों को मुफ्त अनाज बांट दो और कुछ चुने हुए लोगों पर सारी कमाई लुटा दो।

Advertisement

इधर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह सिर्फ हिंदुओं को बदनाम करने में लगे रहते हैं। वीर सावरकर से लेकर देशभक्त संगठनों को लेकर उल्टी बात कर मुस्लिमों को खुश करना चाहते हैं। वे गो हत्या को ब़़ढावा दे रहे हैं। ये मुसलमानों को उकसा कर हिंदू-मुस्लिम दंगे करवाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

Advertisement

गाय हमारी माता है : लक्ष्मण

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गाय हमारी माता स्वरूप है। उसके भक्षण के बारे में सोचना भी पाप है। इस पर एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया…यह बात आप अपने भाई को बताएं..!

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button