बिलासपुर

नम आंखों से दी गयी माँ दुर्गा को विदाई…..

Advertisement

(आशीष मौर्य सहयोगी सुशांत ठाकुर) : बिलासपुर – शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन यानि दशमी को दुर्गा प्रतिमा व जोत-जवारा का विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र तक माता सेवा में लगे भक्तों ने नम आंखों से माता को विदाई दी,शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजित दुर्गा प्रतिमा व जोत-जंवारा का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। सेवा गीत गाते हुए भक्त मां अम्बे की शोभा यात्रा निकालकर शहर भ्रमण किये और प्रतिमा का छठ घाट स्थित शहर के अन्य घाटो में विसर्जन किया गया।दशमी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से ही शुरू हो गया है। मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली गई। महिलाएं सिर पर ज्योत-जंवारा लेकर कतारबद्ध चल रही थी। भक्त मां का जसगान करते हुए झूमते हुए चल रहे थे। शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए विसर्जन शोभायात्रा छठ घाट तक पहुंची। जहां आरती पूजा के बाद दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर, अनेक देवी मंदिरों में स्थापित ज्योत-जंवारा का विसर्जन अष्टमी हवन के बाद कर दिया गया। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया। नवरात्रि भर जहां शहर में धूम रही।आज विजयदशमी मनाया जाएगा। विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button