बिलासपुर

नव पदस्थ शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने, लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेसजनों के साथ कलेक्ट्रेट के घेराव से अपने कार्यकाल का शुभारंभ किया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में 3 अक्टूबर को केंद्र के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र और भाजपा नेताओं द्वारा निर्ममता पूर्वक वाहन से रौंद कर किसानों की हत्या की गई।जिसमें 4 किसानों सहित 8 लोग मारे गए। अखिल कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देने जा रही थी, तो स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक ढंग से कार्यवाही की, जो घोर निंदनीय है, इसके विरोध में जिला शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सिटी मजिस्ट्रेट रमेश वर्मा ने ज्ञापन लिया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके पूर्व कांग्रेसजन पहले कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। जहां नवनियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने माला पहनाकर नवनियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का स्वागत किया। साथ ही शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मत्स्य आयोग उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, योग सदस्य रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, शेख नजीरुद्दीन, राजेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, भुवनेश्वर यादव,ज़िला ग्रामीण प्रभारी चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया राकेश शर्मा, विवेक बाजपेयी, जगजीत सिंह मक्कड़, सैय्यद ज़फर अली, राजकुमार अंचल आदि ने पुष्प गुच्छ और माला से स्वागत किये।

Advertisement

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे निष्पक्षता के साथ पूरा करूँगा। हमारा लक्ष्य होगा, 2023 के चुनाव में बिलासपुर सम्भाग की सभी सीटों को जीतना।कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता असीम सम्भावनाओ और शक्ति से परिपूर्ण है। जरूरत है उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देना। कांग्रेस एक परिवार है हम सबका एक लक्ष्य है। मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहूंगा। इसके बाद कांग्रेस भवन से लगभग 3 बजे कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में नारे लगाते हुए, हाथ मे तख्ती लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वही इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर सीटी मजिस्ट्रेट रमेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि लखीमपुर की घटना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बयां कर रहा है, जहाँ किसाननों से लेकर व्यापारी, और बच्चों से लेकर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन का व्यवहार अत्यंत ही खेद जनक है। महामहिम से मांग करते है कि इस तानाशाह सरकार को बर्खास्त किया जाए। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए रहने के लायक नही है, जहाँ लगातार दुष्कर्म की घटनाये हो रही है, जिसमे भाजपा के विधायक, मंत्री नेताओ की संलिप्तता गम्भीर चिंता का विषय है।


शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के विरोध में किसान शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। उन पर वाहन चढा देना,भाजपा का असली चेहरा है। महापौर राम शरण यादव ने कहा भाजपा और उसके नेता दंगा करने में विश्वास करते है।दिल्ली ,यूपी हो या अन्य प्रदेश, लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों को नौकरी और मुआवजा दे।

प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही है अराजकता का माहौल निर्मित किया गया है।

घेराव में अध्यक्ष विजय पांडेय, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मत्स्य आयोग उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, योग सदस्य रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, शेख नजीरुद्दीन, राजेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, भुवनेश्वर यादव, ज़िला ग्रामीण प्रभारी चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया राकेश शर्मा, बाजपेयी, जगजीत सिंह मक्कड़, सैय्यद ज़फर अली, राजकुमार अंचल, देवेंद्र सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महिला अध्यक्ष सीमा पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, बजरंग बंजारे, सितारन जायसवाल, मनीष गरेवाल, सुरेश टण्डन, रमाशंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, रामदुलारे रजक, निर्मल बत्रा, शिल्पी तिवारी, चित्रलेखा खांसकर, रणजीत खनूजा, राजेश्वर भार्गव, राकेश हंस, एसपी चतुर्वेदी, सुभाश ठाकुर, सुबोध केसरी, अनिल सिंह चौहान,अज़रा खान, साई भास्कर, पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, कृष्ण कुमार यादव, हीरा यादव, अनिल शुक्ल, अनिल पांडेय, मोती कुर्रे, सुनील शुक्ला, स्वर्ण शुक्ला, शैल श्रीवास्तव, सीमा घृटेश, काशी रात्रे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button