बिलासपुर

महिला कर्मचारियों से जबरिया अपना पैर दबवाती है, टोल प्लाजा की मैनेजर सुषमा रावत, मना करो तो नौकरी से निकालने की धमकी, आजाक थाने के सामने प्रदर्शन, FIR की मांग

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – टोल प्लाजा में काम करने वाले कर्मचारियों ने अजाक थाने में शिकायत की थी। मामले में जुर्म दर्ज नहीं होने पर कर्मचारियों ने गुरुवार की रात अजाक थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।भोजपुरी टोल प्लाजा की मैनेजर महिला कर्मचारियों से पैर दबवाती हैं। इसके साथ ही वह अधीनस्थ कर्मचारियों को अपमानित भी करती हैं। जिसके विरोध में देर रात तक वहा काम करने वाली महिलाएं पुरूष थाना परिसर के सामने बैठ कर एफ आई आर की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे।

Advertisement
Advertisement


भोजपुरी टोल प्लाजा में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वे बीते 18 महीनों से काम कर रहे हैं।टोलप्लाजा की मैनेजर सुषमा रावत यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों से पैर दबवाती हैं। ना इसका विरोध करने पर कर्मचारियों को काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है। बाद में मैनेजर ने जातिगत आधार पर कर्मचारियों को अपमानित करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बंदूक दिखाकर डराया गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों ने अजाक थाने में शिकायत की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button