देश

पंजाब में गहराए संकट पर शिवसेना ने कहा…कांग्रेस पार्टी ‘बीमार’,… कहां हैं कांग्रेस अध्यक्ष..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट को लेकर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उस पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है उससे साफ है कि कांग्रेस ‘बीमार’ हो गई है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और गोवा में कांग्रेस के कई वफादार नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। शिवसेना ने पूछा है कि इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष कहां हैं? पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर दी है। वह अगले कुछ दिनों में अपनी नई पार्टी बनाने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement


‘सामना’ में लिखा है, ‘कांग्रेस पार्टी बीमार है। इसके लिए इलाज भी चल रहा है, परंतु यहां गलत है क्या? इसका विचार किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उफान मारकर उठे, मैदान में उतरे, राजनीति में नई चेतना की बहार लाए, ऐसे लोगों की भावना है। इसके लिए कांग्रेस को पूर्णकालीन अध्यक्ष ही चाहिए। दिमाग नहीं होगा तो शरीर का क्या लाभ? सिद्धू, अमरिंदर जैसों की खुशामद करने में कोई लाभ नहीं है।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button