राजनांदगांव

युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार….

Advertisement

छतीसगढ़ : (उदय मिश्रा) – राजनांदगांव जिले के गाटापार थाना अंतर्गत तीन युवाओं के द्वारा एक लड़की की गई सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गातापार- खैरागढ़ मार्ग में एक लड़की रात में अपने घर जा रही थी तभी तीन युवक बाईक में वहां आए और लड़की को जबरदस्ती पास ही के जंगल ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के घर पहुंचने के बाद उसके माता-पिता के साथ वह गातापार थाने आई और रिपोर्ट लिखाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने तफ्तीश किया और घटना स्थल पर मिले एक चप्पल के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और तीन संदिग्धों से पूछताछ की तब मामले की खुलासा हुआ।

Advertisement

लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गातापार पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए विवेचना को अजाम दिया और तीनों आरोपियो को पकड़ने सफलता प्राप्त की।बहरहाल जिले में बढ़ते दुष्कर्म के मामले चिंता का विषय है।

प्रज्ञा मेश्राम (एडिशनल एसपी राजनांदगांव)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button