राजनांदगांव

कांग्रेस संगठन चुनाव 2022 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक…..

(अभिमन्यु मिश्रा) : राजनांदगांव – प्रदेश भर में होने वाले कांग्रेस संगठन चुनाव 2022 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज़ हो चुकी हैं, हाल ही में प्रदेश भर में 307 ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी।

इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले के चुनाव निर्वाचन अधिकारी जगदीश सैनी ने स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली, चुनाव के दृष्टिकोण से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिसमे आगामी चुनाव को ले कर कई महत्वपूर्ण बातें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताई गईं।


उक्त बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे जिनमे मुख्यतः छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, आफताब आलम, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, रमेश डाकलिया, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button