रायगढ़

भोजन के बाद पत्तल फेंकने को लेकर विवाद, चाकू और डंडे से हमला कर ली जान, कोटवार समेत 3 गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम कोटवार हरिराम चौहान, उसके पुत्र आकाश चौहान और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा और चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि 30 मई की रात भोजन के बाद उपयोग किए गए पत्तल को बाहर फेंकने की बात को लेकर दामोदर राठिया और हरिराम चौहान के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दामोदर राठिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मामले की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद हत्या का पूरा राजफाश कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि क्षणिक आवेश में की गई हिंसा एक परिवार को बर्बाद कर देती है, इसलिए विवादों का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button