रायगढ़

शासकीय राशन घोटाला: चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन में बड़ी गड़बड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार.

रायगढ़ – पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत कांदागढ़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान में वर्ष 2018 में बड़े पैमाने पर राशन वितरण में गड़बड़ी उजागर हुई है। प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

शिकायत सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव द्वारा पुसौर थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसमें सचिव कृषचंद कर्ष, सरपंच श्रीमती सोमति सिदार तथा सहयोगी गौरहरि निषाद, प्रशांत सेठ और टिकेश्वर सेठ पर शासन से प्राप्त चावल, शक्कर, नमक एवं केरोसिन का वितरण नहीं करने और शासकीय राशन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

जांच में खुलासा हुआ कि जून से अगस्त 2018 के बीच 232.38 क्विंटल चावल, 14.53 क्विंटल शक्कर, 4.16 क्विंटल नमक और 1369 लीटर केरोसिन का गबन किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

तत्कालीन खाद्य निरीक्षक राजन कश्यप की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 168/2025 दर्ज कर धारा 409, 34 भादवि एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। सचिव कृषचंद कर्ष की meanwhile मृत्यु हो चुकी है।

चारों आरोपियों – गौरहरी निषाद, टीकेश्वर सेठ, प्रशांत सेठ और शोमति सिदार – को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 गिरफ्तार आरोपी –

  1. गौरहरी निषाद, पिता मंगल निषाद, उम्र 40 वर्ष
  2. टीकेश्वर सेठ, पिता गुनुराम सेठ, उम्र 53 वर्ष
  3. प्रशांत सेठ, पिता टीकेश्वर सेठ, उम्र 25 वर्ष
  4. श्रीमति सोमति सिदार, पति स्व. विजय सिदार, उम्र 50 वर्ष
    (सभी निवासी – कांदागढ़, थाना पुसौर, जिला रायगढ़)

 

Related Articles

Back to top button