रायगढ़

क्षणिक विवाद बना जानलेवा: पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। ग्राम राजकोट अमलझरिया में महुआ बीनने गए दंपत्ति के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल को गणेश कोरवा अपनी पत्नी सुकांति कोरवा के साथ महुआ बीनने गया था, लेकिन दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन आरोपी पति अकेले घर पहुंचा और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जांच में उसके बयान संदिग्ध पाए गए।

Advertisement

सघन पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि रास्ते में पत्नी के साथ विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर पास में पड़ी बांस की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसने सच्चाई छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी जब्त कर ली है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है, इसलिए ऐसे मामलों में संयम रखना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button