रायगढ़

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, घर के अंदर खाद के गड्ढे से बरामद हुई लाशें, गांव में दहशत

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव और उनके परिवार की लाशें घर के भीतर खाद के गड्ढे से बरामद हुईं। मृतकों में बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी शामिल हैं।

Advertisement

 

Advertisement

गांव के लोगों ने बताया कि दो दिनों से घर का दरवाजा बंद था और बदबू फैल रही थी। जब ग्रामीणों ने झांका तो घर के अंदर खून के छींटे और खुदी जमीन दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और खुदाई में चारों शव बरामद किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे घर और बाड़ी को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं, मृतक की बड़ी बेटी शिवानी उरांव सुरक्षित है और उसने मीडिया से बातचीत में खुद के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।गांव में इस हत्याकांड के बाद भारी दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े और तथ्य सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button