ऑपरेशन तलाश में एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी के 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तमनार थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस लगातार फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ में जुटी है। इसी कड़ी में तमनार पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है।
पहले मामले में गांजा तस्करी के आरोपी सुबोध सा को गिरफ्तार किया गया है, जो फरवरी में पकड़े गए 12 किलो गांजा तस्करी केस में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी भी बरामद की है।दूसरे मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक नाबालिग के साथ मंदिर परिसर में हुई घटना से जुड़ा है।
वहीं तीसरे मामले में सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी के आरोपी मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया 10 किलो कॉपर वायर भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन तलाश के तहत आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।




