रायगढ़

पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी ने परेड की सलामी लेकर कराया बलवा ड्रिल अभ्यास

रायगढ़ में पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी लेकर जवानों की अनुशासन और दक्षता का जायजा लिया। इस दौरान बलवा ड्रिल का विशेष अभ्यास भी कराया गया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने एक-एक प्लाटून का परेड अभ्यास कराया और जवानों की सजगता की समीक्षा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया गया। परेड ग्राउंड में वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप बलवा नियंत्रण की मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें एक टीम को बलवाई और दूसरी टीम को प्रशासन, पुलिस व मेडिकल स्टाफ की भूमिका दी गई।

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वयं पूरी कवायद में शामिल होकर जवानों को दिशा-निर्देश दिए और समन्वय, अनुशासन व रणनीति के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने वाहन शाखा, स्टोर, आर्म्स शाखा और बीडीएस टीम का निरीक्षण कर संसाधनों और उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि बलवा ड्रिल नियमित प्रशिक्षण का अहम हिस्सा है। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति में पुलिस बल पूरी तैयारी और समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास जवानों की कार्यक्षमता और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को मजबूत करते हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी सहित अन्य अधिकारी और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button