बस्तर 2.0 की शुरुआत, CM साय ने PM मोदी को सौंपा विकास का मेगा प्लान

छत्तीसगढ़ के बस्तर के लिए विकास की नई शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात कर ‘बस्तर 2.0’ का व्यापक ब्लूप्रिंट सौंपा है।
इस प्लान में बस्तर के समग्र विकास के लिए टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप सेक्टर पर खास फोकस किया गया है। सड़क, रेल, एयरपोर्ट और बिजली कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए हैं।मानसून के बाद प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे की भी तैयारी है, जहां कई अहम परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है।
सरकार का दावा है कि बस्तर अब नक्सलवाद से बाहर निकलकर शांति और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने की योजना है।सरकार ने 2029 तक क्षेत्र की आय दोगुनी करने और 5000 स्टार्टअप खड़े करने का लक्ष्य तय किया है।




