रायपुर

मामूली झगड़ा बना जानलेवा, सोते वक्त साथी पर हमला कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में आपसी झगड़ा एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गया। मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने अपने ही साथी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना 6 अप्रैल की है, जब कुम्हारी स्थित एक एग्रो इंडस्ट्री और कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले दो मजदूर—संतोष सोनवानी और रमाकांत तिवारी के बीच वाल्व बंद करने को लेकर विवाद हो गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन देर रात जब संतोष सोनवानी सोने चला गया, उसी दौरान आरोपी रमाकांत तिवारी ने गुस्से में आकर पास में रखे पाना से उस पर हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Advertisement

पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पाना भी बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button